BJP के लिए पहले देश की जनता जनार्दन: सीएम योगी

उत्तर प्रदेशBJP के लिए पहले देश की जनता जनार्दन: सीएम योगी

Date:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज अन्त्योदय के प्रणेता तथा स्वतन्त्र भारत में एकात्म मानववाद के दर्शन से जीवन की वास्तविकता की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने वाले पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

ज्योतिपुंज थे पं0 दीन दयाल जी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली एक आवाज आज से 55 वर्ष पूर्व अस्त हो गयी। पं0 दीन दयाल जी वे ज्योतिपुंज थे, जिन्होंने स्वत्रंत्र भारत में अन्त्योदय की बात की थी। समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति को भारत के राजनीतिक चिंतन का हिस्सा बनाया था।

भाजपा पूरे कर रही है सपने

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पं0 दीन दयाल जी के अन्त्योदय के सपने को पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण कर रही है। आजाद भारत में पहली बार केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बिना भेदभाव समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को शौचालय, आवास, रसोई गैस एवं विद्युत कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। पं0 दीन दयाल जी अपने इन्हीं सपनों को लेकर तत्कालीन सरकारों का ध्यान आकर्षित करते थे। पं0 दीन दयाल ने उस कालखण्ड में इस बात की घोषणा की थी, कि जब हम सत्ता में आयेंगे, तो अन्त्योदय को वास्तविक स्वरूप प्रदान करेंगे।

योग्यता को मिल रहा है मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक राजनीतिक ऋषि 50 वर्ष पूर्व एक चिन्तन देता है। उसको आकार देने में पांच दशक लगते हैं, वह सपना साकार होता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पं0 दीन दयाल जी की प्रेरणा से देश में अनेक लोक कल्यणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति को प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज सरकारी सेवाओं में अर्हता रखने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर अपनी योग्यता के अनुसार स्थान प्राप्त कर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...