पवन सिंह का दूसरा अलबम ‘ये लड़की सही है’ यू ट्यूब पर 6 जून से

बॉलीवुडपवन सिंह का दूसरा अलबम ‘ये लड़की सही है’ यू ट्यूब पर...

Date:


पवन सिंह का दूसरा अलबम ‘ये लड़की सही है’ यू ट्यूब पर 6 जून से

भोजपुरी में सक्‍सेस का पर्याय बने चुके पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल अलबम ‘ये लड़की सही है’ 6 जून को रिलीज हो रहा है। इस गाने को यशी फिल्‍म्‍स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। इसकी जानकारी अलबम के निर्माता और यशी फिल्‍म्‍स के एमडी अभय सिन्‍हा ने दी। इस दौरान अभय सिन्‍हा ने बताया कि ‘ये लड़की सही है’ भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री की चार्ट बस्‍टर बनने वाली है। पवन सिंह एक बार फिर से अपनी आवाज और अभिनय से धमाल मचाने को तैयार हैं। इसमें वे विभिन्‍न देशों की मॉडल के साथ नजर आयेंगे। इस अलबम की शूटिंग दुबई में की गई है, जिसमें हमने भव्‍यता का पूरा ख्‍याल रखा है। उम्‍मीद है दर्शकों और श्रोताओं को यह गाना खूब पसंद आयेगी। गाना 6 जून की शाम 6 बजे हम यशी फिल्‍म्‍स से रिलीज करेंगे।

उन्‍होंने बताया कि भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इतिहास में अलबम ‘ये लड़की सही है’ दूसरा ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग विदेशों में हुई है। इससे पहले हमने ही पवन सिंह को लेकर अलबम ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई के मनोरम लोकेशन पर की थी। दूसरे अलबम की शूटिंग भी दुबई में हुई है। हालांकि हमने गाने की शूटिंग लॉक डाउन से पहले की थी, जो अब रिलीज हो रही है। उन्‍होंने बताया कि ‘ये लड़की सही है’ का कंसेप्‍ट एक बार फिर से नया और अनोखा है। इस गाने के डायरेक्‍टर कुमार सौरव सिन्‍हा हैं। लिरिक्‍स आजाद सिंह का है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्‍यूजिक दिया है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा और डीओपी वासु हैं। डांस सुपर डांस मास्‍टर संजय कोर्वे का है। गाना मस्‍त है। इसलिए भोजपुरिया लवर्स से मेरा आग्रह है कि आप जरूर इस गाने को इंजॉय करें। बहुत मजा आयेगा, क्‍योंकि आपके चहेते स्‍टार पवन सिंह एक भी फिर इंटरनेशनल छलांग लगा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...