ऑक्सीजन मॉकड्रिल मामले में पारस अस्पताल को मिली क्लीन चिट, सरकार ने कहा नहीं मिले सबूत

उत्तर प्रदेशऑक्सीजन मॉकड्रिल मामले में पारस अस्पताल को मिली क्लीन चिट, सरकार ने...

Date:


ऑक्सीजन मॉकड्रिल मामले में पारस अस्पताल को मिली क्लीन चिट, सरकार ने कहा नहीं मिले सबूत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा के पारस अस्पताल को ऑक्सीजन मॉकड्रिल मामले में योगी सरकार ने क्लीन चिट दे दी है. पिछले दिनों अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ऑक्सीजन की कमी के मॉकड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौतें होने की बात कही गयी थी .

वीडियो अप्रैल का था जिसमें अस्पताल का मालिक अपने स्टाफ से कोरोना मरीज़ों की ऑक्सीजन पांच मिनट के लिए बंद करके देखने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल को प्रशासन ने सीज कर दिया था.

अब जांच के बाद अस्पताल को क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉक ड्रिल और ऑक्सीजन सप्लाई रोके जाने का कोई भी सबूत नहीं मिला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में पाया गया है कि 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच में पारस अस्पताल में 16 लोगों की जान गई थी. इसमें से 14 मरीज गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related