ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ीं, करीबी दोस्त डाना ने भी ठुकरा दिया आफर

इंटरनेशनलट्रम्प की मुश्किलें बढ़ीं, करीबी दोस्त डाना ने भी ठुकरा दिया आफर

Date:

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में मिली हार के बाद से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दोस्त भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। ताजा मामला व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के पद का है।

ट्रम्प ने अपने करीबी मित्र अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप’ (UFC) के प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

इससे पहले ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने व्हाइट को यह पद देने का प्रस्ताव दिया है।

हार के बाद से अकेले पड़ते जा रहे हैं ट्रम्प

सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रम्प के पास अभी कोई स्थायी मुख्य प्रवक्ता नहीं है। इसलिए ट्रम्प को ऐसे शख्स की जरूरत थी, जो उनका खास हो। चुनाव हारने के बाद से ट्रम्प डेमोक्रेटिक पार्टी के निशाने पर हैं। उनके खिलाफ जांच होने की संभावना बनती दिख रही है।

ट्रम्प बोले- डेमोक्रेट नेताओं को जेल भेजना चाहिए

इस बीच ट्रम्प ने न्याय विभाग (डीओजे) को डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के खिलाफ तत्काल जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

उन्होंने विपक्षी सांसदों पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, रिपब्लिकन डोनर और राजनीतिक समर्थकों को महाभियोग, कानूनी मुकदमों और जेल भेजने की धमकियां देने का आरोप लगाया है।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी एक बयान में ट्रम्प ने दावा किया कि डेमोक्रेटिक नेता अमेरिकी अटॉर्नी जनरल समेत कई अधिकारियों को महाभियोग की धमकी दे रहे हैं। जबकि ऐसा करने का उनके पास कोई आधार नहीं है।

इसके साथ ही ट्रम्प ने आरोप लगाया कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनर को उनकी राजनीतिक संबद्धता के कारण निशाना बनाया जा रहा है।

ट्रंप ने विशेष रूप से मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह रिपब्लिकन मूल्यों का समर्थन करने वाले युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...