पराग ने भी बढ़ा दिए दूध के दाम

बिज़नेसपराग ने भी बढ़ा दिए दूध के दाम

Date:

अमूल के बाद पराग दूध ने भी कीमतों में बदलाव किया है। अब एक लीटर पराग दूध के लिए आपको 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। दोनों वैरायटी पैक में यह बदलाव किया गया है। अब बाजारों में पराग टोंड दूध 54 रुपये की जगह 56 रुपये में मिलेगा। वहीं, 1 लीटर पराग गोल्ड की कीमत 66 रुपये से बढ़कर 68 रुपये हो गई है। इसके अलावा आधा लीटर पैक में भी एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पराग गोल्ड आधा लीटर की कीमत 33 रुपये से बढ़कर 34 रुपये हो गई है। आधा लीटर पराग स्टैंडर्ड अब 30 रुपये की जगह 31 रुपये का हो गया है। साथ ही आधा लीटर टोंड दूध 27 रुपये की जगह 28 रुपये का हो गया है।

पराग डेयरी महाप्रबंधक ने बताया कि 2 जून को अमूल समेत अन्य दूध उत्पादक कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की थी। गर्मी के कारण दूध का उत्पादन भी कम हो रहा है। पराग हर दिन करीब 33 हजार लीटर दूध की आपूर्ति कर रहा है। किसानों की ओर से दूध के दाम भी बढ़ गए हैं, जिसके कारण कंपनी ने दाम बढ़ाए हैं।

अमूल की नई कीमतों के अनुसार, अमूल गोल्ड आधा लीटर अब 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गया है। अमूल ताजा 500 एमएल की कीमत 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो गई है। अमूल शक्ति 500 ​​एमएल अब 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है। अमूल ताजा के छोटे पाउच को छोड़कर सभी दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अहमदाबाद में अमूल गोल्ड का 500 एमएल का पैक अब 33 रुपये में मिलेगा। अमूल शक्ति पैक 30 रुपये और अमूल ताजा 27 रुपये में मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...