इंद्रेश के बयान से संघ ने बनाई दूरी

पॉलिटिक्सइंद्रेश के बयान से संघ ने बनाई दूरी

Date:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार द्वारा सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को अहंकारी बताये जाने से सियासी हंगामा मचा हुआ है, विपक्ष इस पर मज़े ले रहा और अब संघ ने खुद को इंद्रेश कुमार के बयान से अलग कर एक नई चर्चा को जन्म दे है, खासकर इस खबर के बीच कि संघ प्रमुख और योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के मठ में मुलाकात करने वाले हैं.

जो जानकारी सामने आ रही उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि इंद्रेश का बयान आरएसएस का आधिकारिक रुख नहीं है। इंद्रेश कुमार ने अपने बयान में भाजपा को कम सीटें आने की वजह उसका अहंकारी हो जाना बताया है. इन बयानबाज़ियों के बीच शनिवार को गोरखपुर में संघ प्रमुख और सीएम योगी के बीच अहम मुलाकात होगी। इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को जयपुर में कहा था कि अहंकार ने भाजपा को 241 पर रोक दिया है। इंद्रेश ने आगे कहा कि राम का विरोध करने वालों को कोई शक्ति ही नहीं दी गई। वे सभी मिलकर भी नंबर-1 नहीं बन पाए। इंद्रेश के इस बयान ने राजनीति में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। शिवसेना उद्धव गुट समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी इंद्रेश के बयान का समर्थन किया।

इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कई राज्यों में बड़ा नुकसान हुआ है। सीटों की तुलना में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी 80 सीटों में से सिर्फ 33 सीटों पर ही जीत पाई है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को अकेले उत्तर प्रदेश में 29 सीटों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा अगर पूरे देश की बात करें तो बीजेपी पूर्ण बहुमत से दूर रह गई है। हालांकि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related