पप्पू भरतौल ने लखनऊ में भाजपा के लिए किया प्रचार, भाजपा ने इस बार नहीं दिया है टिकट

विधानसभा चुनावपप्पू भरतौल ने लखनऊ में भाजपा के लिए किया प्रचार, भाजपा ने...

Date:


पप्पू भरतौल ने लखनऊ में भाजपा के लिए किया प्रचार, भाजपा ने इस बार नहीं दिया है टिकट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार सोमवार शाम थम गया। अब 23 फ़रवरी को 59 सीटों पर मतदान होना है जिसमें लखनऊ की नौ विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। लखनऊ की विधानसभा सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने जोरदार प्रचार किया। डोर-टू-डोर संपर्क, रोडशो, नुक्कड़ सभा आदि माध्यमों से प्रत्याशियों ने जनसंपर्क साधा। लखनऊ की हॉट विधानसभा सीट कही जाने वाली कैंट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक के समर्थन में कई दिग्गजों ने प्रचार किया। इन दिग्गजों में बिथरी चैनपुर से मौजूदा विधायक राजेश कुमार मिश्र उर्फ़ पप्पू भरतौल भी शामिल रहे।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती दिखाई दे रही भाजपा : सर्वे

पप्पू भरतौल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

चौथे चरण के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा विधायक ने प्रत्याशी बृजेश पाठक के लिए कैंट विधानसभा में जनसंपर्क किया। लखनऊ स्थित आर्य नगर मार्केट (नाका) में पप्पू भरतौल ने बृजेश पाठक के पक्ष में जनसंपर्क किया और जनता से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क मे कुशाग्र सक्सेना, केतन सोनकर, करन शर्मा, अमित यादव, ललित सक्सेना, गौरव सक्सेना, राहुल सक्सेना व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जनता से जनसंपर्क साधने के बाद बिथरी चैनपुर के विधायक पप्पू भरतौल पूर्व पार्षद अमित सोनकर के कार्यालय पर भी गए। यहां भी उन्होंने बृजेश पाठक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा को अमित शाह की रणनीति पर है भरोसा

2017 में 96397 वोट से जीते थे पप्पू भरतौल

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पप्पू भरतौल को 96397 वोट मिले थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीर पाल सिंह यादव को 19511 वोटों से हराया था। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पप्पू भरतौल की जगह बिथरी चैनपुर से डॉ. राघवेन्द्र शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...