यूपी पुलिस के गजब कारनामे: हांड़ कंपा देने वाली ठंड बीतने के बाद अब गर्म कपड़े बांट रही लखनऊ पुलिस

नेशनलयूपी पुलिस के गजब कारनामे: हांड़ कंपा देने वाली ठंड बीतने के...

Date:


यूपी पुलिस के गजब कारनामे: हांड़ कंपा देने वाली ठंड बीतने के बाद अब गर्म कपड़े बांट रही लखनऊ पुलिस

लखनऊ : राई का पहाड़ बनाने वाली राजधानी पुलिस चुनावी दौर के बीच सामाजिक सरोकर में इस कदर उलझ चुकी है कि उसे बसंत की बयार और सर्द मौसम में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। बसंत की गुलाब ठंड में जरूरतमंदों को ठंडक से बचाने के लिए पुलिस थानास्तर पर से गर्म कपड़े बांटे जा र​​हे हैं और उनकी फोटो को राजधानी पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर हैशटैग कर अपनी नेकी का नजराना पेश किया जा रहा है।

Read also- यूपी पुलिस ने 48 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

दरअसल, लखनऊ जेसीपी लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया की ओर से चलाई जा रही मुहिम में पुलिसकर्मी सामा​जिक सरोकार से जुड़ रहे हैं। थानास्तर पर पुलिस जरूरतमंदों के तन को गर्म लिबाज से ढक रहे हैं। ऐसे में जेसीपी लॉ एंड आर्डर समेत जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी भी इस मुहिम की तारीफ बटोरने में इस कदर जुटे हैं कि उनकी आंखों के समाने मौसम की मनमर्जी कोसों दूर है। जिस वक्त जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों की जरूरत थी तब पुलिसकर्मी कोविड प्रोटोकॉल की ड्यूटी में मशरूफ थे। अब चुनावी दौर के बीच राजधानी पुलिस को मोहलत मिली तो जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटने में जुट गए है।

Read also- महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, यूपी पुलिस को संदेह

इतने लोगों को बांटें गए है गर्म लिबाज

बता दें कि जेसीपी लॉ एंड आर्डर की मुहिमा को ध्यान में रखते हुए राजधानी पुलिस ने गोमतीनगर समेत हनुमान सेतु और डालीगंज गोमती पुल पर अब 303 जरूरतमंदों को गर्म लिबाज बांटा है। गोमतीनगर में 190, हनुमान सेतु पर 90 और डालीगंज गोमती पुल के पास पुलिस वस्त्र सेवा केंद्र के तहत 23 जरूरतमंद व्यक्तियो, बच्चों और महिलाओं को को कंबल,वस्त्र एवं फल प्रदान किया है। कुछ स्थानों पर जेसीपी लॉ एंड आर्डर जरूरतमंदों के तन को ढकते हुए दिखाई पड़े।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...