मेरठ। रविवार को तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। जिसमें प्रदेश की 16 जिलों की 59 विधानसभाओं पर मतदान हुआ। सपा के लिहाज से यी तीसरा चरण काफी महत्वपूर्ण था। क्योंकि अगर सपा को प्रदेश में वापसी होगी तो इसी तीसरे चरण के मदतााओं के सहारे ही। सत्ता वापसी के लिहाज से सपा के लिए यह चरण काफी अहम रहा है। वहीं भाजपा के लिए यह तीसरे चरण अपने 2017 के इतिहास को बचाने की चुनौती बना।
Read also- तीसरे चरण का मतदान कल: 15 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाये गए, 627 प्रत्याशी हैं मैदान में
तीसरे चरण में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। तो जसवंतनगर से उनके चाचा शिवपाल खड़े हैं। योगी के भी कई मंत्रियों की साख इस तीसरे चरण में दांव पर लगी है। छिबरामऊ से भाजपा की अर्चना पांडे तो बसपा से वहीदा बानो जूही चुनावी मैदान में हैं। इसी सीट पर कांग्रेस ने विजय मिश्रा और सपा ने अरविंद सिंह यादव को टिकट दिया। अर्चना पांडे दिग्गज नेता रामप्रकाश त्रिपाठी बेटी है।
करहल
सबसे ज्यादा हॉट सीट हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मोदी कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के बीच कड़ा मुकाबला है। करहल में 1.35 लाख यादव मतदाता हैं। जबकि 65 हजार शाक्य, 25 हजार दलित 18 हजार बघेल के अलावा मुस्लिम और ब्राह्मण के अलावा लोधी मतदाता हैं। यहां पर मुकाबला काफी कड़ा है।
जसवंतनगर
इस हॉट सीट जसवंतनगर से चाचा व मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव मैदान में है। शिवपाल इस सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 में भी इस सीट पर शिवपाल ने जीत हासिल की थी।
Read also- यूपी में तीसरे चरण का जारी है मतदान, दोपहर एक बजे तक 35.88 प्रतिशत मतदान
फर्रुखाबाद सदर सीट
फर्रुखाबाद सदर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही हैं। लुईस के खिलाफ भाजपा के मौजूदा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मैदान में है। जबकि सपा से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या की पत्नी सुमन मौर्या चुनावी मैदान में उतरी हैं।
कल्याणपुर सीट
कानपुर की कल्याणपुर सीट पर भाजपा ने नीलिमा कटियार पर विश्वास जताया है। इस सीट से नीलिमा की मां प्रेमलता कटियार विधायक रही हैं उसके बाद मंत्री बनी। नीलिमा के खिलाफ सपा ने सतीश निगम को उतारा हैं।
सिरसागंज
सिरसागंज विधानसभा सीट फिरोजाबार में आती है। यहां से मुलायम के समधी हरिओम यादव उनके बेटे की साइकिल को पंचर करने के प्रयास में हैं। हरिओम भाजपा से लड़ रहे हैं। उनके राजनीतिक शिष्य सर्वेश यादव सपा से उनको चुनौती दे रहे हैं।
महाराजपुर
कानपुर नगर की ही महाराजपुर विस सीट से भाजपा ने योगी के मंत्री सतीश महाना को उतारा है। महाना विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार उनके सामने सपा के फतेह बहादुर सिंह ताल ठोक रहे हैं।
कन्नौज
कन्नौज को पूरे देश में इत्र नगरी का दर्जा प्राप्त है। इस बार यहां पर मुकाबला तगड़ा है। यहां से भाजपा ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण चुनाव में उतारा है। जबकि सपा ने यहां से अनिल दोहरे को टिकट दिया है।
सादाबाद
हाथरस जिले की सादाबाद विस से इस बार बसपा सरकार में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय मैदान में हैं। रामवीर ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उनके खिलाफ सपा-रालोद गठबंधन से प्रदीप चौधरी और बसपा से अविन शर्मा मैदान में हैं।
Read also- तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू, 627 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
सिकंदरा सीट
सिंकंदरा विस कानपुर देहात में आती है। भाजपा ने इस सीट पर योगी सरकार के मंत्री अजीत सिंह पाल पर भरोसा जताया है। अजीत के खिलाफ सपा ने प्रभाकर पांडे को उतारा है। बसपा ने लालजी शुक्ला और कांग्रेस ने नरेश कटियार को मैदान में उतारा है।
इन सब दिग्गजों का भाग्य तो रविवार को मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया है। लेकिन इन सभी सीटों पर अब हारजीत के दांवे किए जा रहे है।

