देश के लिए शहीद होने वाले जवान के मां-बाप आर्थिक मदद के लिए खा रहे ठोकरें

नेशनलदेश के लिए शहीद होने वाले जवान के मां-बाप आर्थिक मदद के...

Date:


देश के लिए शहीद होने वाले जवान के मां-बाप आर्थिक मदद के लिए खा रहे ठोकरें

लखनऊ। वर्ष 2016 में जम्मूकश्मीर के उड़ी इलाके में भारतीय सेना पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जौनपुर जिले के राजेश कुमार सिंह का परिवार आज भी आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है। अब तक 63 प्रार्थना पत्र भेजने के बावजूद उन्हें अब तक आर्थिक मदद नहीं मिल सकी।

Read also- कश्मीरी नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में पुलिसकर्मी की हत्या की निंदा की

18 दिसंबर 2016 को जम्मू कश्मीर में उड़ी इलाके में सेना के कैम्प पर हुए आतंकवादी हमले में जौनपुर जिले में रहने वाले राजेश कुमार सिंह शहीद हो गए थे। उस वक्त शहीद की पत्नी को सरकार की ओर आए आर्थिक मदद मिली। इसके बावजूद शहीद के माता पिता को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी।

शहीद राजेश कुमार सिंह के पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह व माता प्रभावती सिंह ने अब तक आर्थिक सहायता पाने के लिए 63 प्रार्थना पत्र दे चुके है लेकिन आर्थिक मदद अभी तक नहीं मिली। शहीद के पिता राजेन्द्र व माता प्रभावती की मानें तो मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को 22, प्रधानमंत्री को 5, रक्षामंत्री को 2, गृहमंत्री को 4, प्रदेश सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी 4, राज्यमंत्री स्वाति सिंह को 1, जिलाधिकारी जौनपुर को 15, उपजिलाधिकारी जौनपुर को 11 प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है लेकिन आर्थिक मदद नहीं मिली।

Read also- नए साल पर ड्रैगन को कड़ा संदेश देते हुए भारतीय सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा

शहीद के पीड़ित पिता राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वह जौनपुर जिले के भकुरा गांव में रहते है। प्रदेश सरकार द्वारा जमीन का पट्टा किया गया। लेकिन लेखपाल व ग्राम प्रधान ने मिलकर उसमें भी कटौती कर पट्टा दूसरे के नाम कर दिए गए। मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर की गई शिकायतें जमीनी हकीकत जाने बिना निस्तारित कर दी गई। शहीद के परिवार को न पूरी जमीन मिली न आर्थिक सहायता। वह आज भी भटकते हुए मुख्यमंत्री से मिलने आए थे,लेकिन चुनाव आचार संहिता का बहाना बनाकर अधिकारियों ने वापस भेज दिया। फिलहाल शहीद के माता-पिता का कहना है कि वह न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...