Panchayat Season 2 Review: धीरे से ही सही पर गुदगुदा जाती है पंचायत 2

एंटरटेनमेंटPanchayat Season 2 Review: धीरे से ही सही पर गुदगुदा जाती है...

Date:

By Pawan Sharma

Panchayat Season 2 Review : साल 2020 में एक वेब सीरीज ‘पंचायत’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया था। अब इस सीरीज का दूसरा भाग 20 मई को रिलीज होना तय हुआ था। लेकिन अब इसे निर्धारित समय से दो दिन पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। इसको जल्दी रिलीज करने के पीछे वजह जो भी हो पर दर्शकों का तो मनोरंजन भरपूर हो रहा है।

Also Read : पायल रोहतागी ने कंगना रनौत को किया अनफॉलो कही बड़ी बात

सीरीज के पहले भाग में ग्राम प्रधान गांव के चिर परिचित अंदाज में चूल्हे पर खाना बनाती दिखीं। गांव वाले अपने निर्धारित समय पर खुले में शौच करते दिखे। प्रधान पत्नी पर प्रधानी उनके पति करते दिखे। सचिव जी एक अधूरी सी उम्मीद लिए फुलेरा गांव आ गए। इस तरह के मजेदार किस्सों को पिरो के यह अद्भुत सीरीज ने दर्शकों का मनोरंजन किया था। और अब अपने तय समय से दो दिन पहले ही इसका दूसरा सीजन प्राइम वीडियो पर लोगों का मनोरंजन करने को तैयार है।

सीरीज का पहला सीजन जहां खत्म हुआ था दूसरा सीजन वहीं से शुरू होता है। पानी की टंकी से सचिव जी मुस्कुराते हुए अपना चाय का थर्मस पकड़े उतरते दिखते हैं। इसी बीच तालाब की मिट्टी बिकने से लेकर परमेसर से मिट्टी के मूल्य पर पंगा होने तक कुछ शुरुआती किस्से आपको गुदगुदाने के लिए तैयार हो जाते हैं।  कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ेगी इसमें नए किरदार जुड़ते जाएंगे। गांव में चुनाव की सुगबुगाहट, खराब सड़को का वही जग जाहिर किस्सा, गांव की मिठास का एहसास जैसे किस्सों को लेकर ये सीरीज आगे बढ़ती है।

किरदारों की बात करें तो पंचायत’ सीजन 2 में प्रधान जी की बिटिया रिंकी बनी पूजा सिंह अपने छोटे किरदार में जंचती हैं। हां सुनीता राजवर को ‘गुल्लक’ के बाद इतनी जल्दी दोबारा देखना अच्छा लगता है। अभिषेक त्रिपाठी बने जितेंद्र कुमार का हर भाव उनकी काबिलियत को दर्शाता है। कोटा फैक्ट्री के बाद पंचायत के किरदार के लिए याद किए जा सकते है (जीतू भईया) उर्फ जितेंद्र कुमार।

Also Read : दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ ने बॉलीवुड पर मारा ताना कही यह बड़ी बात 

प्रधानजी के रोल में रघुबीर यादव स्क्रीन पर जंचते हैं। सिलाई मशीन लेकर बैठी सीरीज की असली प्रधान नीना गुप्ता को उनकी काबिलियत के मुताबिक किरदार दिया गया है जो उनको खूब सुहाता है। लेकिन इस सीजन में अगर किसी ने जान डाली है तो वो हैं प्रह्लाद बने फैसल मलिक और पंचायत कार्यालय में सहायक की नौकरी करने वाले विकास बने चंदन रॉय दोनो के लिए दर्शक के मुंह से सीटियां और वाह वाही ही निकलती है। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित  ‘पंचायत’ का दूसरा सीजन पहले से उन्नीस जरूर है मगर देखने लायक है। संगीत तरोताजा कर देने वाला है कुल मिला कर पंचायत का दूसरा सीजन इस एडल्ट जमाने में आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related