मनोरंजन; हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा के मध्य जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी जहां अजय देवगन और किच्चा सुदीप की जंग ठंडी नही पड़ी थी कि अब दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ ने बॉलीवुड पर करारा तंज कसा है।

दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ ने हिंदी सिनेमा को लेकर कहा है कि यहां दक्षिण फिल्मों का मजाक बनाया जाता है। जो एक्टर हिंदी सिनेमा का नहीं होता उन्हें यहां कार्टून की तरह प्रस्तुत किया जाता है।

बात दें दक्षिण एक्टर सिद्धार्थ ने रंग दे बसंती, चश्मेबद्दूर, द हाउस नेक्स्ट डोर और स्ट्राइकर जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय फिल्मों में दक्षिण के लोगो की छवि बहुत खराब दिखाई जाती है। वह उनकी छवि को जिस प्रकार प्रस्तुत करते हैं वह वास्तविक दुनिया से भिन्न होती है।

यह कोई आज की बात नहीं है हिन्दी सिनेमा ने पुराने समय से यही चला आ रहा है। एक फ़िल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने कृष्णन अय्यर का किरदार किया यह अच्छा है लेकिन उन्हें फ़िल्म में नारियल पानी बेचते हुए दिखाया गया जो देखने मे काफी खराब लगता है।
इसके साथ ही बॉलीवुड दक्षिण अभिनेताओं को फटे कपड़े पहने हुए टूटी फूटी हिंदी बोलते हुए दिखता है जो बिल्कुल गलत ओर वास्तविकता से भिन्न है।

