Gas Cylinder Blast In Meerut: आबूलेन पर देर रात लगी आग, धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर

उत्तर प्रदेशGas Cylinder Blast In Meerut: आबूलेन पर देर रात लगी आग, धमाके...

Date:

मेरठ। शहर के सबसे पॉश इलाके आबूलेन में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई। जब बाजार में एक चाय के खोखे में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आग की जद में आकर एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर आ गए और पूरे आबूलेन में लोगों की भीड़ हो गई।​ सिलेंडर की चपेट में आने से कई व्यापारी मामूली रूप से जख्मी हो गए। आग बढ़ती देख आसपास की दुकानों को खाली करवा लिया गया। वहीं एक होटल को भी पूरी तरह से खाली करवा लिया। होटल में रूके यात्रियों को भी बाहर निकाल दिया गया। 

Also read: इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में भीषण आग,लाखों का माल जलकर राख

थाना सदर बाजार इलाके में आबूलेन पर करनेल होटल के सामने अमृत होटल के पास मंजू चाय का खोखा है। देर रात को मंजू का बेटा खोखा बंर कर घर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद ही खोखे में पहले धुआ निकला उसके बाद आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें देखकर व्यापारी नेता राजबीर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जानकारी पर आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच धमाके के साथ खोखे में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से सरदार नरेंद्र, जीतू सिंह नागपाल सहित कई लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।

सूचना के 15 मिनट बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि चाय के खोखे में दो बड़े सिलेंडर और दो छोटे सिलेंडर रखे थे। जिसमें से एक बड़ा सिलेंडर फट गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...