पाकिस्तान खिलाड़ी शोएब-सानिया मिर्जा के तलाक की चर्चा तेज, पूर्व कप्तान ने किया खुलासा

इंटरनेशनलपाकिस्तान खिलाड़ी शोएब-सानिया मिर्जा के तलाक की चर्चा तेज, पूर्व कप्तान ने...

Date:

Shoaib-Sania's Talaq: पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक और पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बीच तलाक की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इस बारे में खुलासा करके चर्चाओं को और तेज कर दिया दिया। शोएब मलिक ने अपने और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की चर्चा चलने की बात कही है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया है। जिसमें उन्होंने अपने और सानिया मिर्जा के तलाक के बारे में कहा कि अब ये लगभग तय है। हम दोनों अलग होने जा रहे हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा भी है।

पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। दोनों के तलाक की चर्चा भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में गरमाई हुई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इस बारे में खुलासा किया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब ने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया है। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा का नाम भी अपनी बायो से हटा दिया है।

पाकिस्तानी कप्तान ने दिए संकेत

शोएब मलिक ने पहले अपने बायो में सानिया मिर्जा को मेंशन किया हुआ था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'हसबैंड टु ए सुपरवुमन'। अब उन्होंने यह लाइन अपने बायो से हटा दी है। अब शोएब मलिक ने अपनी बायो में इसकी जगह लिखा है- लिव अनब्रोकन। अब इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। बता दें कि भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का इश्क जब परवान चढ़ा तो दोनों के किस्से मीडिया की सुर्खियां बने थे। दोनों का निकाह होने पर भारत में कट्टरवादी संगठनों ने सानिया मिर्जा और उसके परिवार को धमकी भी दी थी। लेकिन इसके बावजूद सोनिया मिर्जा और शोएब मलिक एक दूसरे के साथ दांपत्य जीवन में बंधे थे। लेकिन​ पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे। जिसमें शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने तलाक लेने का फैसला किया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब जबकि शोएब मलिक ने अपने इस्टाग्राम बायो में कमेंट लिखा है उससे इसकी पुष्टि होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related