Nuh Violence In Haryana : नूंह हिंसा को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं हरियाणा के जिलों में अभी तक तनाव बरकरार है। हालांकि गुरुग्राम के पटौदी और अन्य इलाकों में कल गुरुवार का दिन शांति से बीता है। लेकिन पुलिस बल और अर्धसैनिक बल लगातार गश्त पर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि नूंह हिंसा के सिलसिले में अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हरियाणा हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 2 होम गार्ड और 4 अन्य लोग शामिल हैं। हिंसा के दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नूंह हिंसा 31 जुलाई को हुई थी। नूंह हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह हिंसा के खिलाफ आयोजित हो रहे विरोध मार्च और प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यूपी, हरियाणा और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया था। सुप्रीमकोर्ट न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी।
हिंसा के बाद अतिरिक्त बल तैनात
वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हरियाणा हिंसा के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा था कि कोई नफरत भरा भाषण नहीं होना चाहिए। कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए। जरूरत पढ़ने पर सख्ती बरती जाए। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और रिकॉर्ड की गई चीज को संरक्षित किया जाए।
नूंह हिंसा के सिलसिले में कुल 159 लोग गिरफ्तार
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के खिलाफ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्यों ने गत बुधवार को दिल्ली के अलावा दूसरे प्रदेशों के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी इस दौरान सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन की खबर मिलते पुलिस हरकत में आई और इलाके में भारी सुरक्षा तैनाती सुनिश्चित की। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि नूंह हिंसा के सिलसिले में कुल 159 लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं। हिंसा में छह लोगों की मौत हुई है।

