न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले के बाद दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक रन से हरा दिया। मेजबान न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को एक-एक से बराबर करते हुए फॉलो-ऑन के बावजूद टेस्ट जीता। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द मैच और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह 1 रन से दूसरी मैच जीत है। इससे पहले जनवरी 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को एक रन से हराया था। न्यूजीलैंड फॉलोऑन के बाद टेस्ट जीतने वाली तीसरी टीम है।
फॉलोऑन के बाद जीत का यह सर चौथा मौका
इससे पहले इंग्लैंड दो बार, भारत एक बार फॉलोऑन के बाद जीता था। आखिरी बार भारत मार्च 2001 में फॉलोऑन के बाद जीता था।न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया था, मेहमान टीम दूसरी पारी में 256 रनों पर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 95 रन, बेन फोक्स ने 35 और बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए नील वैगनर ने 4 और टिम साउदी ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 435 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन के बाद पहली पारी में 209 और दूसरी पारी में 483 रन बनाए।
11 श्रंखलाओं में एक भी नहीं हारी
146 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ 7वीं बार किसी टीम ने पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा 3 बार किया, इंग्लैंड ने 2 बार और भारत ने एक बार यह करिश्मा कर दिखाया है. कीवी टीम मार्च 2017 के बाद से कोई भी घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. मार्च 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे हार मिली थी उसके बाद से कीवी टीम घर में 11 टेस्ट सीरीज खेल चुकी है जिसमें 8 में कामयाबी मिली है और 3 सीरीज़ ड्रॉ रही. नील वैग्नर ने जब एंडरसन को आउट किया तो एक तरफ जहाँ कीवी खिलाड़ी ख़ुशी से उछाल रहे थे वहीँ एंडरसन जैसे कुछ देर के लिए फ्रीज़ हो गए थे, उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि हो क्या गया.

