टेक डेस्क। OnePlus Nord CE 3 5G लॉन्च होने वाला है, ये OnePlus का एक मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। बता दे, ये कंपनी के पिछले OnePlus Nord CE 2 5G का अगला एडिशन होगा। साथ ही साल के अंत तक या अगले साल 2023 के शुरू में ये स्मार्टफोन लॉच हो सत्ता है। हलाकि इसके लांच से पहले फीचर्स और कीमत लीक हो गयी है।
OnePlus Nord CE 3 5G फीचर्स (संभावित)
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर हो सकता है और 6.7 इंच की स्क्रीन से Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
फोन 2 वेरिएंट के साथ बाज़ार में आ सकता है, 8 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है और मेन बैक कैमरा 108 MP के होने की उम्मीद है, सेटअप में 2 MP का डेप्थ कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल सकता है। फ्रंट कैमरा 16 MP का हो सकता है।
ये स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी और 67 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दे सकती है।
OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत
OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत 20,000 रुपये या इससे कम कीमत में मिल सकता है।

