टेक डेस्क: OnePlus ने अपना अपग्रेडेड वर्जन OnePlus Nord 2 को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अगामी डिवाइस को AI बेंचमार्क वेबसाइट पर स्पॉट किया है, जहां से कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।
लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी दी जाएगी और फोन में 8GB रैम और MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ उम्मीद लगयी जा सकती है की OnePlus Nord 2 अगले महीने भारत समेत कई देशों में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
OnePlus Nord 2 के संभावित फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा फोन 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का लेंस मिलेगा। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हैंडसेट में 4,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Read also: परमाणु क्षमता से लैस अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण
OnePlus Nord 2 की संभावित कीमत
लीक्स के अनुसार, OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की भारत में कीमत 22,500 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। साथ ही इसे कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की भारत में कीमत 22,500 रुपये के आसपास हो सकती है और ये कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जायेगा |

