OnePlus Ace Racing Edition ने लॉन्च के बाद उड़ाई गर्दा

टेक्नोलॉजीOnePlus Ace Racing Edition ने लॉन्च के बाद उड़ाई गर्दा

Date:

तकनीकी:- आज के समय मे मार्केट में कई ब्रांड के स्मार्टफोन मौजूद हैं लेकिन हर कोई अब स्मार्टफोन खरीदते समय चाहता है कि उसके पास बेस्ट ब्रांड का स्मार्टफोन मौजूद हो और वह एक ऐसे स्मार्टफोन का उपयोग करे जो उसकी लाइफस्टाइल को प्रभावित करे। ऐसा ही कुछ है एंड्रॉयड सिस्टम वाले स्मार्टफोन की हर कोई इस समय एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदते समय OnePlus ब्रांड को चूस कर रहा है।
OnePlus आय दिन मार्केट में अपने बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च करता रहता है वही अब OnePlus ने मार्केट में अपने बेहतरीन स्मार्टफोन OnePlus Ace Racing Edition को लॉन्च किया है। इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री मार्केट में 31 मई से आरम्भ होगी। फिलहाल यह फोन अभी भारतीय बाजर में लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन खबर है जल्द ही इसे भारतीय बाजर में पेश किया जाएगा। 
अगर हम इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमे 6.59-इंच के एलसीडी डिस्प्ले, 1080 x 2412 पिक्सल के फुल एचडी+ रेसोल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। इस फोन के डिस्प्ले पर सबसे ऊपर बाईं ओर एक पंच होल है और इसका फिंगरप्रिन्ट सेंसर पावर बटन पर दिया गया है। इसके अलावा इसमे 12GB तक का RAM और 256GB तक का स्टोरेज मिल रहा है. इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा रहा है। 
इसके अलावा इसमे 64MPs का प्राइमेरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा , 2MP का मैक्रो लेंस , 16MP का फ्रंट कैमरा , 5000mAh की बैटरी और 67W के SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है वही कंपनी का यह दावा है कि इस फोन को 0 से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 29 मिनट लगते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related