OMG इन बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए खोला ब्याज का पिटारा, मिलेगा दमदार ब्याज

बिज़नेसOMG इन बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए खोला ब्याज का पिटारा,...

Date:

व्यापर:- बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच हर कोई अपना पैसा ऐसी जगह सेव करना चाहता है जहाँ उसे उसके इंवेसमेन्ट पर अधिक रिटर्न प्राप्त हो। आज के समय मे ज्यादातर लोग शेयर मार्केट में इंवेसमेन्ट करने लगे हैं कुछ एसआईपी पर विश्वास जता रहे हैं। लेकिन एक वर्ग आज भी ऐसा है हमारे समाज मे जिसे शेयर बाजार पर भरोसा नहीं है। वह आज मार्केट में एक ऐसा विकल्प ढूंढ रहा जहां उनका पैसा बिना किसी रिस्क के उन्हें बेहतरीन रिटर्न दे।
बेहतर रिटर्न और अपने पैसे के इंवेसमेन्ट के लिए यह लोग बैंक पर सबसे ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। इन लोगो का कहना है कि यदि वह बैंक में अपने धन को इन्वेस्ट करते हैं तो उनका धन सुरक्षित रहता है। वही इस समय यह लोग ऐसे बैंक की तलाश में है जो इस महंगाई भरे समय मे उन्हें ज्यादा ब्याज दे सके। तो अगर आप भी ऐसे है जिन्हें तलाश है एक ऐसे बैंक की जो आपको बेहतरीन रिटर्न दे सके तो आज की यह खबर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है क्योंकि इस खबर में आज हम बताते जा रहे उन बैंको के बारे में जो इस समय इंवेसमेन्ट पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। 

Yes Bank:- 

अगर आपका बचत खाता Yes Bank में है तो यह आपके लिए इस समय बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योंकि यह अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर इस समय पांच फीसदी का रिटर्न दे रहा है। इस बैंक में आपको औसत मासिक 10,000 रुपए से 25,000 रुपए रखना होगा।।

Bandhan Bank:- 

बन्धन बैंक अपने ग्राहकों को बचत खाते पर 6 फीसदीं का रिटर्न दे रहा है। इसमे ग्राहक को अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस 5000 रखना होगा। यदि आप इससे कम राशि रखते है आपको अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना पडं सकता है।

IDFC First Bank:- 

यह बैंक भी अपने ग्राहकों को बेहतरीन रिटर्न दे रही है। इसमे अगर आपका बचत खाता है तो बैंक आपको 6 फीसदीं का ब्याज देगी। इसके बचत खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस 10000 रखना होगा। यदि आप इससे कम बैंलेंस रखते हैं तो आपको इसके लिए बैंक को चार्ज देना होगा।

RBL Bank:- 

आरबीएल बैंक भी बचत खाते पर 6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इस बैंक में आपको 5,000 रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखना होता है। इसमे भी अगर बैंलेंस 5 हजार से कम होता है तो बैंक चार्ज लेता है।

DCB Bank:- 

यह बैंक बचत खाते पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला बैंक है इस बैंक के ग्राहको को उनके बचत खाते पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस 5000 रुपये रखना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...