interest saver accounts से जुड़ा है होंम लोन का कनेक्शन, कम पड़ सकता है ब्याज

बिज़नेसinterest saver accounts से जुड़ा है होंम लोन का कनेक्शन, कम पड़...

Date:

व्यापार:- जब से रिजर्व बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है तब से प्राइवेट सेक्स्टर से लेकर सभी सरकारी बैंक अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा उन ग्राहको को प्रभावित कर रही है जिन्होंने बैंक से किसी भी तरह का कर्ज ले रखा है और अब वह बैंक का कर्ज EMI के जरिए उतार रहे हैं। अब अगर आप भी बैंक के इन ग्राहको में से है तो यह खबर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं interest saver accounts के बारे में जो ब्याज दरों के बढ़ते बोझ से आपको बचाने के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
interest saver accounts की सेवा वैसे तो सभी बैंक देते हैं लेकिन कुछ बड़े बैंक इसकी सेवा के लिए ही जाने जाते हैं और मार्केट में interest saver accounts को लेकर इनकीं खूब चर्चा होती है। आईसीआईसीआई बैंक इसे मनी सेवर होम लोन के नाम से चलाता है जबकि एसबीआई मैक्‍सगेन के नाम से सुविधा देता है. इसी तरह, स्‍टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक होम सेवर के नाम से यह खाता खोलता है. इसे स्‍मार्ट लोन के नाम भी दिया जा रहा है। 

क्या है बेनिफिट:- 

interest saver accounts खाते का लाभ उठाने के लिए बैंक आपके interest saver accounts को करंट अकाउंट से जोड़ देता है। आप अपना सरप्‍लस फंड इस खाते में रख सकते हैं, जिसके एवज में बैंक आपके होम लोन की ब्‍याज दरें कम देता है। समझने के लिए अगर अपने 40 लाख का लोन लिया है और अपने अपने खाते में 10 लाख का सरप्लस डाला है तो बैंक आपके होम लोन पर ब्‍याज की गणना सिर्फ 30 लाख रुपये पर ही करेगा. बैंक बिना ईएमआई को बदले आपके लोन टेन्‍योर को एडजस्‍ट कर देगा. अपने खाते में आप जितना ज्‍यादा सरप्‍लस रखेंगे, आपके लोन की ईएमआई उतनी ही कम होती जाएगी।

सरप्लस से निकाले पैसा:-

बैंक अपने ग्राहकों को सरप्लस से पैसा निकालने की सुविधा भी देती है। इससे जब आप पैसा निकालते हैं तो बैंक इसे ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी कहती है। लेकिन यदि आप इस सुविधा का लाभ उठाते है तो सम्भवतः बैंक आपके होंम लोन पर ब्याज दर बढ़ा सकती है। इसके बावजूद अपना सरप्‍लस फंड किसी लिक्विड फंड या अन्‍य खाते में रखने से बेहतर होगा कि आप इंट्रेस्‍ट सेवर अकाउंट में ही रखें, ताकि इसके एवज में आपके होम लोन पर कम ब्‍याज लगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related