गिरफ़्तारी के डर से लापता हुईं Nupur Sharma

नेशनलगिरफ़्तारी के डर से लापता हुईं Nupur Sharma

Date:

पैग़म्बर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद पूरी दुनिया की मीडिया में सुर्खी बटोरने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा लापता बताई जा रही हैं. ख़बरों के अनुसार मुंबई पुलिस को उनकी तलाश है, नूपुर की गिरफ़्तारी के लिए उनके पास काफी सबूत हैं लेकिन मुंबई पुलिस को नूपुर की कोई लोकेशन नहीं मिल रही है, कहा जा रहा कि गिरफ्तारी के डर से नूपुर शर्मा लापता हो गयी हैं. बता दें कि नूपुर की गिरफ़्तारी के लिए मुंबई पुलिस पांच दिनों से दिल्ली में मौजूद है.  

दरअसल टीवी चैनल पर एक डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा ने अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद पूरे देश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला चल निकला, कई राज्यों में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई. मुंबई में रज़ा अकादमी के संयुक्त सचिव की शिकायत पर भी केस दर्ज हुआ था. उसी सिलसिले में मुंबई पुलिस नूपुर शर्मा से पूछताछ करने के लिए पिछले पांच दिनों से दिल्ली में उन्हें तलाश रही है लेकिन उसे नूपुर शर्मा का कोई पता नहीं चल पा रहा है. वहीँ कोलकाता पुलिस ने भी नूपुर को  20 जून को समन किया है, कोलकाता में TMC माइनॉरिटी सेल के अबुल सोहेल की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है.   

Read also: Slogans In Jama Masjid: जामा मस्जिद में नारेबाजी से शाही इमाम नाराज़

इसके अलावा नूपुर के खिलाफ दिल्ली में भी एक FIR हुई है. लेकिन नूपुर की न तो अबतक गिरफ़्तारी हुई है और न ही दिल्ली या मुंबई की पुलिस उनसे पूछताछ कर सकी है. गौरतलब है कि इस विवाद के बाद नूपुर शर्मा को भाजपा से फिलहाल ससपेंड कर दिया गया है, उनकी विवादित टिप्पणी से न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी भारत की स्थिति को चिंता की स्थिति में डाल दिया, इस्लामिक देशों तो विरोध जताया ही , कल अमेरिका ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related