Uttarkashi Accident News: 100 मीटर गहरी खाई में स्कूटी गिरने से तीन की मौत,बारिश में हुआ हादसा

उत्तराखंडUttarkashi Accident News: 100 मीटर गहरी खाई में स्कूटी गिरने से तीन...

Date:

उत्तरकाशी। 100 मीटर गहरी खाई में स्कूटी गिरने से दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। घटना उत्तरकाशी की उप तहसील धौंतरी के रातलधार श्रीकालखाल सड़क मार्ग पर हुई। जहां पर 100 मीटर गहरी खाई में स्कूटी गिरी। बारिश के कारण तीनों के शव को रेस्क्यू करने में राज्य आपदा मोचन बल को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसमें टीम के दो लोगों को चोंटें भी आई हैं। तीनों शवों को रेस्क्यू कराने के लिए राज्य आपदा मोचन टीम को लंबगांव थाना पुलिस और उत्तरकाशी थाना पुलिस की मदद भी लेनी पड़ी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जाता है कि मरने वाले तीनों लोग राजमिस्त्री का काम करते थे। घटना आज दोपरह एक बजे की है। 

Read also: Lucknow-kanpur Accident: ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, 6 की मौत

उत्तरकाशी के श्रीकालखाल से हर्ष लाल पुत्र शांति लाल निवासी पोखरियाल गांव उत्तरकाशी, मोहन लाल और सोहन लाल निवासी मुखेम पट्टी उपली रमोली टिहरी गढ़वाल से स्कूटी से चले। तीनों राजमिस्त्री पोखरियाल गांव श्रीकालखाल से मुखेम जा रहे थे। लेकिन इसी बीच रातधार के पास स्कूटी फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। स्कूटी के साथ तीनों लोग भी खाई में गिर गए। स्कूटी और तीनों सवार बीच में पत्थरों से टकराने पर घटना स्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना का कारण बारिश के कारण तेजगति के साथ स्कूटी के ब्रेक न लगना माना जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि तीनों ही बारिश के बीच काम की तलाश में निकले थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि खाई में गिरने के कारण स्कूटी सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में गांव मुखेम निवासी दो लोग सगे भाई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related