पैग़म्बर मोहम्मद विवाद पर पिछले दो शुक्रवारों को बवाल के बाद पूरे देश में आज सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए ताकि जुमे की नमाज़ के बाद इस बार कोई अप्रिय घटना न हो, इसके बावजूद दिल्ली की जामा मस्जिद के अंदर कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी करने की ख़बरें आयी हैं जिसपर शाही इमाम अब्दुल्लाह बुखारी ने काफी नाराज़गी का इज़हार किया है, शाही इमाम ने साफ़ तौर पर कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
Also read: भाजपा कांग्रेस एक ही बात जनता मांगे आप का साथ
जानकारी के अनुसार आज जुमे की नमाज़ के बाद मस्जिद परिसर में कुछ लोगों की तरफ से नारेबाजी की गयी जिसके बाद शाही इमाम अब्दुल्लाह बुखारी ने कहा कि यह किया है बहुत गलत हरकत है, उन्होंने जामा मस्जिद को जल्दी से जल्दी खाली करने की अपील की। शाही इमाम ने कहा कि इलाके के लोग अम्न चाहते हैं और कुछ नासमझ लोग इस तरह की हरकत करते हैं, यह बहुत गलत बात है, इसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता और मस्जिद में किसी तरह की भड़काऊ नारेबाजी हरगिज़ नहीं की जा सकती।
Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
वहीं लखनऊ की टीले वाली मस्जिद में भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्वक नमाज़ अदा की गयी, ख़ास बात यह रही है कि इस मौके पर पुलिस और सिविल डिफेन्स के जवानों ने मस्जिद में आने वाले नमाज़ियों का फूल देकर स्वागत किया। पुलिस प्रशासन की इस पहल की पूरे लखनऊ में तारीफ हो रही है, साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि योगी सरकार को बुलडोज़र की जगह इसी तरह की कार्रवाई करना चाहिए क्योंकि प्रेम और मोहबत से बड़े बड़े मसले हल किये जा सकते हैं।

