Domestic air passenger traffic ने तोड़ा रिकार्ड, एक दिन में 4 लाख से अधिक ने भरी उड़ान

नेशनलDomestic air passenger traffic ने तोड़ा रिकार्ड, एक दिन में 4 लाख...

Date:

Domestic air passenger traffic: नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि विमान यात्रियों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। सकारात्मक रवैया, प्रगतिशील नीतियों और यात्रियों के विश्वास से संख्या में हर दिन हर उड़ान में बढ़ोतरी हुई।

हर दिन हर उड़ान में बढ़ोतरी

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या गुरुवार को नए रिकार्ड पर पहुंच गई। गुरुवार को 4,63,417 लोगों ने रिकार्ड हवाई यात्रा की। नवंबर महीने में कम से चार बार घरेलू हवाई यात्रियों का आंकड़ा उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कोरोना काल के बाद भारत के घरेलू विमानन क्षेत्र में कायाकल्प न केवल जबरदस्त है बल्कि विमानन क्षेत्र की व्यापार स्मृद्धि की गति भी तेजी से बढ़ रही है।

घरेलू उड़ानों की संख्या 5,998 रही

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि ये सकारात्मक रवैया, प्रगतिशील नीतियों और यात्रियों के विश्वास से ही संख्या में हर दिन हर उड़ान में बढ़ोतरी हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक घरेलू यात्रियों की संख्या 23 नवंबर यानी गुरुवार को 4,63,417 के पार पहुंच गया। इस दौरान देश भर में घरेलू उड़ानों की संख्या 5,998 रही।

दूसरी ओर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घरेलू विमानन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना है। इस पहले लगातार तीन दिनों 18, 19 और 20 नवंबर को घरेलू विमान यात्रियों की संख्या नई ऊंचाईयों पर पहुंची।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related