मेरठ और लखनऊ के बीच अब दौड़ेगी नई हाईस्पीड ट्रेन

उत्तर प्रदेशमेरठ और लखनऊ के बीच अब दौड़ेगी नई हाईस्पीड ट्रेन

Date:

मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे अब नई हाईस्पीड ट्रेन का तोहफा देने जा रही है। अब मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर जल्द ही दौड़ेगी क्योंकि मेरठ से लखनऊ के बीच इसके संचालन को मंजूरी मिल गई है। इस नई हाईस्पीड ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्री इस ट्रेन का पहला सफर मुफ्त में कर सकेंगे। एक सितंबर को इस नई ट्रेन के किराए की घोषणा भी कर दी जाएगी।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक यह हाईस्पीड ट्रेन हापुड़-मुरादाबाद-बरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। पीएम मोदी 31 अगस्त को इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन के संचालन से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा, इस नई ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ट्रेन सुबह 6:35 बजे मेरठ से रवाना होकर 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:56 बजे बरेली और दोपहर में आलम नगर पहुंचेगी।

इस रूट पर लंबे समय से सेमी हाईस्पीड ट्रेन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। त्योहारों के दौरान मेरठ से लखनऊ जाने वालों के लिए अब लंबी दूरी तय करना आसान हो जाएगा। चेयर कार बोगी वाली इस ट्रेन में सामान्य चेयर कार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी के टिकट होंगे। यह ट्रेन मुरादाबाद से लखनऊ पांच घंटे और मेरठ दो घंटे से भी कम समय में पहुंचा देगी। हालांकि रेलवे ने अभी यह नहीं बताया है कि यह ट्रेन यात्रियों के लिए कब से संचालित की जाएगी। माना जा रहा है कि उद्घाटन के एक सप्ताह के भीतर इसका नियमित सञ्चालन शुरू हो जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related