नई दिल्ली। नार्वे के ओस्लों में समलैंगिक नाइटक्लब में हुई फायरिंग में दो की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। गोली चलने की सूचना पर पहुंची नार्वे पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। गोली से नाइटक्लब में दहशत का माहौल फैल गया। घटना देर रात की है। बताया जाता है कि ओस्लो में देर रात शनिवार को समलैंगिकों ने एकजुटता दिखाने के लिए प्राइड परेड का आयोजन करने की घोषण की थी। इसकी तैयारी चल रही थी। ओस्लों में रहने वाले समलैंगिकों की भीड़ नाइट क्लब में जुटी हुई थी। लेकिन इस आयोजन से पहले ही गोलीबारी की घटना से इलाके में हलचल मच गई।
Read also: Droupadi Murmu: झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची बनेगी देश की राष्ट्रपति,ये जश्न मनाने का समय
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हुई और 12 लोग इसमें घायल हो गए। नॉर्वे पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना ओस्लो के लोकप्रिय समलैंगिक के प्रिय लंदन पब में हुई। बताया जाता है कि लंदन क्लब समलैंगिकों के बीच चर्चित है। यहां पर अधिकांश समलैंगिक लोग आते हैं। गोली बारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक गोलीबारी और क्लब में हुए हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
बता दें कि पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए थे। उसके बाद भी ये घटना घट गई। नार्वे का मानना है कि हमलावर आसपास का ही रहने वाला है और उसकी तलाश में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली है।

