बाजार:- आज के समय मे पैन कार्ड की जरूरत हर किसी को पड़ती है। अगर आप फाइनेंस से जुड़ा कोई काम करवाने जाते हैं तो आपसे सबसे पहला सवाल यही किया जाता है कि आपके पास पैन कार्ड है या नहीं। वही अगर आपका जवाब न होता है तो आपका काम नहीं हो पाता और आपको निराश होकर अपने घर वापस लौटना पड़ता है। लोग हमें सलाह देते हैं कि हमे पैन कार्ड पहले से बनवाकर रखना चाहिए लेकिन हम उनकी बातों को अनसुना कर देते हैं और जब हम 18 साल के होते हैं तो अपने बच्चो का या अपना पैन कार्ड बनवाते है। क्योंकि हमें लगता है कि हम 18 साल से पहले पैन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।
लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 18 साल की उम्र से पहले पैन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें और कैसे अपने नाबालिग बच्चे का पैन कार्ड बनवाएं। असल मे नाबालिग बच्चा अपने लिए पैन कार्ड बनवाना चाहता है तो वह उसके लिए सींधे अप्लाई नहीं कर सकता है। उसका पैन कार्ड उसके अभिभावक बनवा सकते हैं।
जाने कैसे नाबालिग बच्चे का करे पैन कार्ड अप्लाई:-
बच्चे का पैन कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले NSDL की वेबसाइट पर विजिट करें।
इस दौरान आवेदक की सही कैटेगरी चुनते हुए सभी पर्सनल इंफॉर्मेशन भरें।
अब नाबालिग की उम्र का सर्टिफिकेट और माता-पिता की फोटो समेत दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
इस दौरान माता-पिता के साइन ही अपलोड करें।
107 रुपये फीस भरने के बाद आप फॉर्म को सबमिट करें।
फिर आपको एक रसीद नंबर मिलेगा इसका इस्तेमाल आप आवेदन का स्टेटस पता करने के लिए कर सकते हैं।
अप्लाई करने के बाद आपको एक मेल मिलेगा।
इसके सफल वैरिफिकेशन के 15 दिनों के अंदर ही पैन कार्ड आपके पास पहुंच जाएगा।
जाने क्या लगेंगे डॉक्यूमेंट:-
जब आप अपने नाबालिग बच्चे का पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको आपको अपना पहचान पत्र और सही एड्रेस की जरूरत होती है। आवेदक का पता और पहचान का सर्टिफिकेट भी जरूरी है। पहचान प्रमाण के तौर पर नाबालिग के अभिभावक को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र में से कोई भी एक दस्तावेज जमा कराना होगा। एड्रेस प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का डॉक्यूमेंट्स या फिर मूल निवास प्रमाण पत्र में से एक कॉपी जमा करनी होगी।