नोएडा। चुनावी डयूटी से पुलिस को फुर्सत मिली तो वह अब एनकाउंटर ( Encounter) मोड पर लौट आई है। थाना सेक्टर-113 पुलिस और ई-रिक्शा चोरी करने वाले बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। दो बदमाश अंधरे का लाभ उठाकर भाग गए।
Read also: कश्मीर एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष आतंकी ढेर (लीड-1)
पुलिस मुठभेड़ घायल बदमाश की पहचान बदायूं जनपद के रहने वाले सुनील के रूप में हुई जबकि उसके साथी ब्रह्मपाल को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के चोर है। बीते 3 मार्च को इन बदमाशों ने सोरखा शराब के ठेके के पास से एक ई-रिक्शा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
Read also: डेमी लोवाटो ने याद किया एलियन एनकाउंटर
रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) ने बताया कि मंगलवार की देर रात सेक्टर-113 पुलिस को सूचना मिली कि ई-रिक्शा चोरी करने वाले यह चोर एफएनजी रोड के पास से किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने एफएनजी रोड पर बेरिगेटिंग चेकिंग शुरू कर दी। तभी सामने से ई-रिक्शा में चार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए सुपरटेक टावर के सामने पुस्ता रोड की ओर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश सुनील के पैर में गोली लग गई और एक अन्य बदमाश ब्रह्मपाल को पुलिस ने दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिसके तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।

