यूपी के इस जिले में पहली बार लागू हुआ Intelligent Traffic Systems,बनी सबसे सुरक्षित सिटी

उत्तर प्रदेशयूपी के इस जिले में पहली बार लागू हुआ Intelligent Traffic Systems,बनी...

Date:


यूपी के इस जिले में पहली बार लागू हुआ Intelligent Traffic Systems,बनी सबसे सुरक्षित सिटी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई गई महत्वकांक्षी परियोजना पूरी हो गई। इसकी जानकारी नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ट्वीट कर दी है। रितु माहेश्वरी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि इंटेलीजेंट ट्रैफिक सिस्टम (Intelligent Traffic Systems) चालू होने के साथ 1065 सीसीटीवी कैमरों की मदद से नोएडा के 84 क्रॉसिंग हो पर नजर रखी जा रही है, जिससे नोएडा को और सुरक्षित और स्मार्ट सिटी बन गया है। सइी के साथ यह प्रदेश का पहला इंटेलीजेट ट्रैफिक सिस्टम वाला जिला बन गया।

Read also: पर्यटकों को परेशान कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, गोवा के मंत्री ने सीएम से की शिकायत

नोएडा प्राधिकरण ने ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों निजात दिलाने के लिये जाम का शिकार होने वाले 84 चौराहों पर 1,065 सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखने के लिये महत्वाकांक्षी परियोजना बनाई थी। इसके लिए 88.4 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था। एक निजी एजेंसी एफकॉन इंडिया लिमिटेड को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management Systems ) लगाने का काम सौंपा था, इसका कमांड और कंट्रोल रूम से सिस्टम सेक्टर 94 स्थित लगाया गया जहाँ से चौबीसों घंटे पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी की जा रही है।

Read also: सरकार जिस दिल्ली मॉडल, विकास का दावा कर रही, राजधानी में स्थिति बिल्कुल विपरीत: अनिल कुमार

इस परियोजना के तहत 40 व्यस्त क्रॉसिंगों पर एक अनुकूल ट्रैफिक लाइट नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है। 18 स्थानों पर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम और शहर में 22 बिंदुओं पर ट्रैफिक एडवाइजरी और अलर्ट प्रसारित करने के लिए वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड लगाए गये है। इसके अलावा, इसमें स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली, लाल बत्ती उल्लंघन पहचान प्रणाली, निगरानी कैमरे और सार्वजनिक घोषणा प्रणाली भी शामिल है। इन सुविधाओं का रणनीतिक रूप से मुख्य प्रवेश और निकास बिंदुओं और उच्च गति वाले गलियारों में उपयोग किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related