NOIDA BREAKING NEWS: गजब! देश की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार एमिटी कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेशNOIDA BREAKING NEWS: गजब! देश की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार एमिटी कैंपस...

Date:


NOIDA BREAKING NEWS: गजब! देश की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार एमिटी कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा। जिले के सेक्टर 126 में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) में हुए छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़े और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस का कहना है अभी तक किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। वही यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

Read also: राज्य के छात्र-छात्राओं से सीएम ने किया ई-संवाद


दर्जनभर से ज्यादा छात्रों के बीच जमकर हो रही मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी को देश में अच्छी रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी में माना जाता है। जहां तमाम छात्र-छात्राओं अभिजात्य वर्ग के है। इसके बावजूद बात बात गली मे लड्को के समान आपस में भिड जाते है। ये वीडियो 31 मार्च का बताया जा रहा हैं।

Read also: बिहार : औरंगाबाद के छात्रों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

नोएडा के थाना 126 प्रभारी ने बताया कि फिलहाल किसी की तरफ से कोई शिकायत नही मिली है अगर कोई पक्ष शिकायत लेकर आता है तो उसकी जांच करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय की तरफ से इस बारे में कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। साथ ही अभीतक ये भी पता नही चल सका है कि ये झगड़ा और मारपीट किस कारण हुई और ये सभी छात्र किस क्लास के है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related