कोरोना वैक्सीन के हराम होने का कोई फतवा जारी नहीं हुआ: दारुल उलूम देवबंद

मेरठ रीजनकोरोना वैक्सीन के हराम होने का कोई फतवा जारी नहीं हुआ: दारुल...

Date:


कोरोना वैक्सीन के हराम होने का कोई फतवा जारी नहीं हुआ: दारुल उलूम देवबंद

लखनऊ: कोरोना वैक्सीन हराम है की ख़बरों के बीच दारुल उलूम देवबंद की तरफ से आज स्पष्ट किया कहा गया है कि उसकी तरफ से कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई भी फतवा जारी नहीं किया गया है। कुछ लोग फर्जी फतवा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

दारुल उलूम देवबंद की और से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए जिस वैक्सीन के बनाने और प्रयोग में लाने की विदेशों से जो सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं वह वैक्सीन अभी भारत में उपलब्ध नहीं है और जिसके बारे में अभी मुकम्मल तौर पर कोई विश्वसनीय जानकारी सामने नहीं आयी है, इसलिए इस वैक्सीन पर अभी हराम या हलाल का कोई फतवा देना सहीं नहीं है|

बयान में कहा गया कि जानकारी मिली है कि दारुल उलूम देवबंद का नाम जोड़कर वैक्सीन के हराम होने के सम्बन्ध में फतवा जारी होने की बात मीडिया में चर्चित है| दारुल उलूम देवबंद ने स्पष्ट किया कि संस्था की ओर से इस प्रकार का कोई फतवा जारी नहीं किया गया है|

कोरोना वैक्सीन के हराम होने का कोई फतवा जारी नहीं हुआ: दारुल उलूम देवबंद

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...