प्रदेश में नाइट कर्फ्यू समाप्त, मेरठ के व्यापारियों ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

मेरठ रीजनप्रदेश में नाइट कर्फ्यू समाप्त, मेरठ के व्यापारियों ने किया सरकार के...

Date:


प्रदेश में नाइट कर्फ्यू समाप्त, मेरठ के व्यापारियों ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

कोरोना की तीसरी रफ्तार पर ब्रेक लगते ही प्रदेश में अब नाइट कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त हो गया है। नाइट कर्फ्यू आज रात से पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। नाइट कर्फ्यू समाप्त होने का मेरठ सहित पश्चिमी उप्र व्यापार मंडल ने स्वागत किया है।

मेरठ। यूपी में नाइट कर्फ्यू – प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब पूरे प्रदेश से रात का कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। इस संबंध में आज शनिवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अ‌वस्थी की ओर से आदेश जारी कर सभी जिलों के जिलाधिकारियों का इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि कोविड प्रोटोकाल के तहत जारी शर्त के अनुसार रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू करने के आदेश थे। प्रदेश में रात्रि कालीन कर्फ्यू खत्म करने के साथ ही सावधानी बरतने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

Read also: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीर गोवर्द्धन में संत रविदास को नमन किया

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा प्रदेश के सभी मण्डलायुक्त, एडीजी, आईजी, डीआइजी, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर और वाराणसी को रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। हालांकि, अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सतर्कता एवं सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। इसके दृष्टिगत श्री अवस्थी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाए रखे जाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, घर से बाहर निकलने पर मास्क की अनिवार्यता हो या फिर भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज, लोगों को इन बातों का अभी ध्यान रखना होगा। कोरोना की तीसरी लहर अब पूरी तरह से थम चुकी है। वहीं अब केस भी कम आ रहे हैं। मेरठ संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि सरकार ने ये फैसला बहुत अच्छे समय पर किया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यापार को गति मिलेगी और कोरोना संक्रमण के दौरान हुई हानि की भरपाई हो सकेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related