रसोई Bytes: घर पर बनाएं इमली वाले चावल, सब पूछेंगे रेसिपी!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं इमली वाले चावल, सब पूछेंगे रेसिपी!!

Date:


रसोई Bytes: घर पर बनाएं इमली वाले चावल, सब पूछेंगे रेसिपी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Tamarind Rice Recipe in Hindi – अगर आप रोजाना वो ही बोरिंग तरीके वाले चावल बना कर ऊब गए है, तो एक बार जरा चावल को थोड़ा अलग तरीके से बनाकर देखे। आज हम आपको इमली वाले चावल की रेसिपी बताएंगे, जो की खाने में स्वाद बढ़ देगी और साथ ही फटाफट तैयार हो जाएगी। चलिए जानते है –

इमली वाले चावल सामग्री –  चावल, एक चम्मच उड़द की दाल, 50 ग्राम मूंगफली के दाने , इमली, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच गुड़, हल्दी पाउडर, एक चम्मच राई, हींग चुटकीभर, करी पत्ता, दो सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल। ध्यान दे – इमली को रात को भिगोकर सुबह इसका गूदा निकाल लें और मूंगफली के दाने को भून कर रख ले। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर तैयार करें पत्तागोभी का कोफ्ता, लोग पूछने लगेंगे रेसिपी!!

इमली वाले चावल रेसिपी (Tamarind Rice Recipe) –

पहले चावल को पकाकर उसे ठंडा कर लें, फिर किसी बर्तन में  चावल निकालकर इसमें हल्दी और नमक डालकर मिक्स कर लें। अब पैन गर्म करें तेल डालें और उसमे उड़द की बिना छिलके वाली दाल और मूगफली के दाने डालकर भून लें। भुने के बाद करी पत्ता और राई डालें, फिर हरी मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दें। 

इन सबको कुछ देर तक भून लें, फिर एक पैन में गुड़ और इमली का पेस्ट डालें और साथ में  हींग भी डाल दें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर तक पकाएं। बस अब इस मिश्रण को पके हुए चावलों के ऊपर डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है इमली वाले चावल, आप चाहे तो इसे चटनी और रायते के साथ भी तैयार कर सकते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related