लाइफस्टाइल डेस्क। Sir Me Dard Ke Upay – सिर दर्द की समस्या काफी आम हो गयी है, कभी तो ये दर्द जल्दी ठीक हो जाता है और कई बार ये असहनीय हो जाता है। सिर दर्द की समस्या से तनाव और बेचैनी भी होने लगती है, ऐसे में जरुरी है की आप कुछ उपाय अपनाए। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में –
Read also: इन तरीको से पाएं सिरदर्द से छुटकारा
पानी

शरीर में पानी की कमी से भी सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या होती है। अगर अक्सर सिर दर्द रहता है तो दिन में दो-तीन गिलास पानी पिएं , ऐसा करने से कुछ घंटो में सिर दर्द ठीक हो जाएगा।
नींद

नींद न पूरी होने से भी अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है, इसीलिए 6 या उससे ज़्यादा घंटे की नींद ले। लेकिन, ये भी ध्यान रखे ज़रूरत से ज़्यादा सोने से भी सिर दर्द हो सकता है।
योग

ये तो आप जानते ही है की योग से कई लाभ मिलते है, रोजाना इसे करने से दर्द में कमी और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। योग आपके सिरदर्द में एक रामबाण इलाज की तरह काम कर सकता है।
Read also: आज़माएंगे ये बेहतरीन देसी नुस्खे, माइग्रेन के दर्द से मिलेगा आराम
अदरक की चाय

अदरक एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है , इसीलिए अदरक की चाय सिरदर्द में काम आती है। ये माइग्रेन के सिरदर्द की गंभीरता को भी कम कर सकता है।

