निफ़्टी नई ऊंचाई पर बंद हुआ

फीचर्डनिफ़्टी नई ऊंचाई पर बंद हुआ

Date:

भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर सपाट कारोबार करता हुआ बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 49.90 अंक की तेजी के साथ 73,856.05 पर और निफ्टी 27.20 अंक की बढ़त के साथ 22,405.60 पर बंद हुआ है। आज लगभग 2,214 शेयरों में गिरावट और 1,198 शेयरों में तेजी आई। सेंक्टोरल सूचकांकों में बैंक, पावर , इन्फ्रा और फार्मा इंडेक्स में तेजी आई है जबकि आईटी, मेटल, FMCG और ऑटोमोबाइल इंडेक्स दबाव में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 आज फिर से एक नई ऊंचाईं पर बंद हुआ।

NTPC, HDFC Life, Power Grid, ONGC और BPCL निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि JSW Steel, Eicher Motors, महिंद्रा एंड महिंद्रा, SBI Life और Britania निफ्टी के टॉप लूजर रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप में कारोबार मिलाजुला रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक में मामूली बढ़त रही वहीँ बीएसई स्मॉलकैप लाल गिरावट में बंद हुआ। इसके अलावा BSE के 35 कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए वहीँ 373 कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है.

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक किसी बड़े इवेंट के न होने से शेयर बाजार की नजर अब फेडरल रिजर्व की टेस्टमॉनी और चीन से मिलने वाले संकेतों पर रहेगी। जानकारों का कहना है कि अमेरिका के Nasdaq Composite ने दो साल से ज्यादा समय के बाद 1 मार्च को एक नया हाई बनाया है जिसकी वजह से भारतीय बाजार के आईटी काउंटरों के लिए एक ट्रिगर पॉइंट हो सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...