निफ़्टी 15 हजार अंक के पार

बिज़नेसनिफ़्टी 15 हजार अंक के पार

Date:


निफ़्टी 15 हजार अंक के पार

मुंबई: कोविड-19 के नये मामलों में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जोरदार लिवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 50 हजार अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15 हजार अंक के पार बंद हुआ।

बाजार में शुरू से ही तेजी रही। सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 प्रतिशत चढ़कर 50,193.33 अंक पर पहुंच गया जो इसका 16 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है। इस सप्ताह दो दिन में यह 1,500 अंक से अधिक की छलांग लगा चुका है।

चौतरफा लिवाली से निफ्टी भी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 15,108.10 अंक पर बंद हुआ। यह इसका भी 10 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने अधिक विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 1.87 प्रतिशत उछलकर 21,232.21 अंक पर और स्मॉलकैप 1.28 फीसदी की बढ़त में 22,847.90 अंक पर रहा।

कोविड-19 के नये मामले लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आज सुबह आठ बजे तक के आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2,63,533 नये मामलों की पुष्टि हुई है। मामले घटने से निवेशकों में अर्थव्यवस्था के प्रति विश्वास जगा है।

दूरसंचार और एफएमसीजी समूहों को छोड़कर अन्य समूहों की कंपनियों में निवेशकों ने लिवाली की। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 25 के शेयर बढ़त में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5.91 प्रतिशत और बजाज ऑटो में 5.17 प्रतिशत की तेजी रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...