Earthquake: इंडोनेशिया के बाली में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता

इंटरनेशनलEarthquake: इंडोनेशिया के बाली में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर...

Date:

Indonesia Earthquake: इंडोनेशियाई के बाली और लोम्बोक के तटीय इलाकों में आज सुबह 4 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) सागर क्षेत्र में आज यानी मंगलवार को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया से 201 किलोमीटर उत्तर में धरती की सतह से 518 किलोमीटर नीचे था।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (UGS) ने भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी है। भूकंप इंडोनेशिया के पश्चिम नुसा तेंगारा, बंगसल के पास भूकंप का केंद्र 525 किमी की गहराई पर बताया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात ये है कि समुद्र की गहराई में आए भूकंप के तेज झटके से सुनामी का खतरा नहीं है। इस बात की जानकारी अमेरिकी सुनामी चेतावनी सिस्टम ने जारी की है।

भूकंप के शुरूआती झटकों से हिला इंडोनेशिया

इंडोनेशियाई भूवैज्ञानिक के अनुसार बाली और लोम्बोक के तटीय इलाकों में तड़के 4 बजे से ठीक पहले भूकंप महसूस किए गए। शुरुआती झटकों की बात की जाए तो ये 6.1 और 6.5 तीव्रता के थे। इस दौरान दो भूकंप कम समय के अंतराल पर आए। इंडोनेशिया के बाली में मौजूद होटल प्रबंधक सुदी ने बताया कि बाली के मर्क्योर कुटा बाली में मेहमान कुछ सेकंड के लिए भूकंप महसूस करने के बाद कमरों से बाहर निकल आए।

उन्होंने कहा कि कई मेहमानों ने अपने कमरे छोड़ दिए। वो सब होटल के खुले मैदान में आ गए। उन्होंने कहा स्थिति समान्य होने के बाद वो लोग अपने कमरों में लौट आए। भूकंप के झटके से होटल के इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा हैं। इंडोनेशियाई आपदा एजेंसी BNPB ने कहा कि नुकसान की तत्काल अभी तक कोई जानकारी नहीं है। BNPB के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने बताया कि भूकंप गहरा है इसलिए यह विनाशकारी नहीं होना चाहिए।

भूकंप के लिहाज से इंडोनेशिया बेहद संवेदनशील

बता दें इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार 1901 से साल 2019 तक इंडोनेशिया में 7 से अधिक तीव्रता के 150 भूकंप आ चुके हैं। इंडोनेशिया में कई एक्टिव ज्वालामुखी है। जिनसे भूकंप के बाद फटने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। 2005 में 28 मार्च को 8.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस विनाशकारी भूकंप से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भूकंप माना गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...