Earthquake: सिक्किम में आज तड़के आया भूकंप, सहमे लोग

नेशनलEarthquake: सिक्किम में आज तड़के आया भूकंप, सहमे लोग

Date:

नई दिल्ली। तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। वहीं अब भारत के सिक्किम राज्य के युकसोम शहर में आज सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सुबह करीब 4.14 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र युकसोम से 70 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक भूकंप में किसी जान माल के नुकसान की अभी तक जानकारी नहीं है। बता दें कि उत्तर पूर्वी राज्यों को भूकंप के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इन राज्यों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। इससे पहले रविवार को असम के नागौन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। हाल में सूरत में 3.8 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप आया था।

देश में लगातार आ रहे भूकंपों को देखते हुए भू वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये किसी बड़े खतरे का संकेत है। इससे अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि भूकंप की आशंका या झटके लगने पर तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए।

विश्च के कई देशों में लगातार आ रहा भूकंप

विश्च में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप कहर बरपा रहा है। भूकंप से तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या 60 हजार तक पहुंच गई है। तुर्की के कई प्रांतों में भूकंप से इमारतें मलबे में बदल गई हैं।
भूवैज्ञानिकों के मुताबिक अभी भूकंपों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। इन दिनों भूकंपों की संख्या कुछ अधिक ही बढ़ जाती है। वैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जिस तरह से भूकंप की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इस पर वैज्ञानिकों ने चिंता जाहिर की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...