Uttarakhand News : सेना की कैंटीन में भीषण आग से तीन करोड़ का समान जलकर राख

उत्तराखंडUttarakhand News : सेना की कैंटीन में भीषण आग से तीन करोड़...

Date:

रुद्रप्रयाग। सेना की कैंटीन में लगी आग से तीन करोड़ रुपये से अधिक का समान जलकर राख हो गया। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। हालांकि कैंटीन में आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी होगी। जिला मुख्यालय में स्थित 11 मराठा रेजीमेंट की कैंटीन में आग लग गई। जवान जब तक कुछ कर पाते आग ने पूरी कैंटीन को अपने आगोश में ले लिया। जवानों ने अपने स्तर से आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि काफी ऊंची- ऊंची लपटें उठने लगी। जवानों ने कैंटीन में रखे सामान को वहां से निकालने का प्रयास किया। लेकिन आग ने सब कुछ अपने चपेट में ले लिया था।

Also Read : Uttarakhand News Today : सीएम धामी ने धनोल्टी रोपवे का लोकार्पण कर चार धाम यात्रा के लिए कही ये बात

सेना की कैंटीन में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग कैंटीन से सटे पीछे के भवनों तक नहीं पहुंची। वरना जानमाल का और अधिक नुकसान हो जाता। आग लगने की घटना की जानकारी के लिए सेना ने जांच बैठा दी है। वहीं इस मामले में सेना का कोई अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है।

Also Read : नई पहल- Uttarakhand में छात्र पढ़ेंगे रामायण, वेद और उपनिषद

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...