Bihar News: बिहार में हल्ला बोल रहे भाजपाइयों पर लाठी चार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

न्यूज़Bihar News: बिहार में हल्ला बोल रहे भाजपाइयों पर लाठी चार्ज, पुलिस...

Date:

Bihar News: पटना में नई शिक्षक नियमावली के विरोध में भाजपाइयों ने आज सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में कई विधायक बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए निकले। पटना के गांधी मैदान में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हैं।
बिहार भाजपा विधानसभा मार्च कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क से सदन तक पैदल मार्च किया। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए। जहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे पहुंचे। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। यहां पहले से तैनात पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने के लिए कहा। लेकिन, भाजपा नेताओं ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया। इसी दौरान भाजपा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, महाराजगंज सांसद जनार्दन सहित नेताओं को चोटें आई हैं। आरोप है कि सांसद सिग्रीवाल को पुलिस ने जमकर लाठियों से पीटा। जिसमें वो घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने रेणु देवी, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी, प्रेम कुमार सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया है। सभी को बस भरकर ले गई।

महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश में है। पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। यह नीतीश शासन में अन्याय है। पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पटना पुलिस ने भाजपाइयों पर बर्बरता की है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हम शांतिपूर्व तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे। भाजपा के आंदोलन से नीतीश सरकार डर गई है। गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। बिहार में सत्ता का परिवर्तन जरूरी है। क्योंकि ऐसा बिहार की जनता चाह रही है।

डाकबंगला चौराहा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील

डाकबंगला चौराहा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील रहा। सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात हैं। भाजपा नेताओं को जब आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया। तो प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित दर्जनों नेता बीच सड़क बैठ गए। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पर निकले थे। अचानक पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नीतीश सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखलाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...