Goa Congress: कांग्रेस को बड़ा झटका,पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष सहित आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल!

पॉलिटिक्सGoa Congress: कांग्रेस को बड़ा झटका,पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष सहित आठ विधायक...

Date:

गोवा। गोवा में एक बार फिर से राजनीतिक उठापटक शुरू होने वाली है। चर्चा है कि जल्द ही गोवा कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो सहित कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, विपक्ष नेता माइकल लोबो ने कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया है।  गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े की तरफ से दावा किया गया है कि जल्द कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसमें कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। 

बता दें कि गोवा विधानसभा 40 सीटों वाली है। 40 सीटों वाली इस गोवा विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 20 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 11 विधायक चुनाव जीते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो और गोवा फॉरवर्ड पाटÊ के पास एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में बाकी की छह सीटें हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो कांग्रेस के पास विधानसभा में मात्र तीन सीटे ही बचती हैं। जबकि भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी।  जानकारों का कहना है कि जिन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात की जा रही है उनके नाम माइकल लोबो, दिगंबार कामत, राजेश फलदेसाई, डी लोबो, संकल्प अमोनकर, केदार नायक, रुडॉल्फ फर्नांडिस और अलेक्सो सिकेरा हैं। आज बुधवार को इन विधायकों ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि जल्द कांग्रेस के ये विधायक भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...