New Parliament House: हाईटेक फीचर्स से लैस देश की नई संसद, सांसदों के लिए ये होगी सुविधाएं

नेशनलNew Parliament House: हाईटेक फीचर्स से लैस देश की नई संसद, सांसदों...

Date:

New Parliament House नए संसद भवन का उद्धाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई रविवार को करेंगे। देश के नए संसद भवन को हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है, इसमें कई तरह की खूबियां हैं। देश का नया संसद भवन भारत की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के साथ ही एक संविधान हॉल बनाया गया है। इसमें देश के संवैधानिक विरासत की प्रदर्शनी लगाई गई हैं।

एक साथ दोनों सदनों के सदस्यों के बैठने की क्षमता

नए संसद भवन के लोकसभा में 888 सांसद सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा राज्यसभा का आकार लोकसभा से छोटा है। राज्यसभा में 384 सांसद सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा सदन में होगा। इसमें 1280 सांसद सदस्य एक साथ बैठ सकेंगे। नए संसद भवन में सांसदों के सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। नए संसद भवन में हवा और ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए हाईटेक तकनीक उपयोग में लाई गई हैं।

सांसदों के लिए ये होगी विशेष व्यवस्था

देश के नए संसद भवन में सांसदों के लिए विशेष सुविधाएं होगी। संसद सदस्यों के लिए विशेष लाउंज, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन में अहम कामकाज के लिए अलग-अलग ऑफिस बनाए गए हैं। आफिस हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं। नए संसद भवन में डाइनिंग एरिया, कैफे, कमेटी मीटिंग के कमरों में 
ma2323
#image_title

लगाए हैं। महिलाओं के लाउंज, कॉमन रूम के अलावा वीआईपी लाउंज की अलग से व्यवस्था की गई है। संसद भवन में बने विशेष लाउंज में सांसदों को उनके सहयोगी, परिवार के लोगों के अलावा संसद भ्रमण के लिए आने वाले लोगों को बुलाने की छूट होगी।

सांसद सदस्यों की हर सीट पर डिजिटल सिस्टम और टच स्क्रीन

नए संसद भवन हर मायने में हाईटेक होगा। इसको नई तकनीक से लैस किया गया है। सांसदों की हर सीट पर डिजिटल सिस्टम और टच स्क्रीन लगाई है। इस डिजिटल सिस्टम को सांसद सदस्य सीधे अपने मोबाइल और टैबलेट से कनेक्ट कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह सिस्टम उसी सीट से कनेक्ट होंगे। जो आधिकारिक तौर पर सांसद सदस्यों को लोकसभा सचिवालय द्वारा अलॉट की जाएगी। इन डिजिटल सिस्टम पर सांसद, संसद के कामकाज के ब्योरे के अलावा उनके संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज देख सकेंगे।

संसद होगी पेपर लैस और विजुअल सिस्टम से होगी कार्यवाही

नई संसद को पूरी तरह से पेपर लैस करने का काम किया गया है। नए अत्याधुनिक सिस्टम से सांसदों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
नए संसद भवन परिसर में लेटेस्ट ऑडियो-विजुअल सिस्टम लगाए हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले और सत्र स्थगित होने के बाद सांसदों, कर्मचारियों को इसकी सूचना मिलेगी। इसमें बुजुर्ग सांसदों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related