Murder Of Cops In MP: गुना में काले हिरन के शिकारियों को पकड़ने गए तीन पुलिस वालों की हत्या

न्यूज़Murder Of Cops In MP: गुना में काले हिरन के शिकारियों को...

Date:

मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह पुलिस पार्टी पर हमला करने और पुलिस वालों हत्या करने से भी नहीं हिचकिचाते। ऐसी ही एक वारदात में बदमाशों ने आज तड़के तीन पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। यह लोग मिली सूचना के आधार पर दबिश डालने जंगल पहुंचे थे, इनको सूचना मिली थी कि कुछ लोग काले हिरन का शिकार कर रहे हैं मगर यह तीनों उन शिकारियों का शिकार बन गए।

जानकारी के मुताबिक गुना ज़िले के आरोन थाने की पुलिस को ख़बरी द्वारा जंगल में काले हिरन के शिकार किये जानकारी मिली थी, जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी जंगल रवाना हुई जहाँ उनका इन बदमाशों से सामना हुआ. दोनों और से फायरिंग हुई जिसमें पुलिस पार्टी के एक एसआई, एक हवलदार और एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि जीप का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज हेतु अस्पताल में दाखिल किया गया है। 

Also read: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

सुबह तड़के तीन बजे के करीब हुई इस घटना पर पुलिस की और से अभी कुछ भी साफ़ तौर पर नहीं बताया जा रहा है. वहीँ प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस फ़ोर्स पर हमला करने के लिए इन अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी जो प्रदेश के सभी बदमाशों के लिए एक सबक साबित होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...