CBSE Education: निधि छिब्बर बनी बोर्ड की नयी अध्यक्ष, नये सुधार लागू करने पर रहेगा जोर

एजुकेशनCBSE Education: निधि छिब्बर बनी बोर्ड की नयी अध्यक्ष, नये सुधार लागू...

Date:

आज केंद्र सरकार ने कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये हैं, जहाँ CBSE बोर्ड को नया अध्यक्ष मिला है। बता दें कि निधि छिब्बर अभी तक उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात है, वह छत्तीसगढ़ कैडर की अधिकारी है।

वहीं मंत्रालय ने जानकारी देते हुये कहा है कि निधि छिब्बर को CBSE पद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वह विनीत जोशी की जगह लेंगी। बता दें कि IAS निधि छिब्बर ने हिस्ट्री में एमए किया है, साथ ही एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। 

ये भी संभालेंगे अब नयी जगह इनका भी हुआ तबादला- 
इसके साथ अन्य तबादलों की बात करें तो मणिपुर कैडर के IAS अधिकारी विवेक कुमार देवांगन अब ऊर्जा मंत्रालय में REC लिमिटेड का अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बनाया गया है, इसके पहले वह इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थे।

इसके साथ ही PM कार्यालय में अतिरिक्त सचिव एस गोपालकृष्णन को अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है, इसके साथ ही कुल 17 अधिकारियों की तैनाती आज की गयी है।

दूसरी ओर निधि छिब्बर पर CBSE बोर्ड में अब सुधारों को लागू करने पर जोर रहेगा, जिससे CBSE बोर्ड और बेहतर बन सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...