Monsoon Update 2023: मानसून 2023 ने दस्तक दे दी है। आज मानसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंच जाएगा। आज दोपहर तक मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर में पहुंच जाएगा। आईएमडी ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा मानसून केरल के अधिकांश हिस्सों, तमिलनाडु और कर्नाटक में पहुंचेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून की सामान्य तिथि के एक हफ्ते बाद कल गुरुवार को केरल में शुरुआत दौर के साथ भारत में प्रवेश कर गया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना
देश में मानसून के प्रवेश करने और इसके आगे बढ़ने के पूर्वानुमान के बारे में आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है। केरल में मानसून आमूमन 1 जून तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार मानसून एक सप्ताह देरी यानी 8 जून को पहुंचा है। इस बार मानसून में सात दिन की देरी है। केरल में दो दिनों से बारिश हो रही है। दक्षिणी तमिलनाडु में बारिश के हालात हैं।
48 घंटों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून
आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में मानसून अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा। मानसून केरल के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु व कर्नाटक के जिलों में पहुंचेगा। इसके अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंचने की संभावना है।”
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बदलेगा दिशा
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अरब सागर में बहुत ही गंभीर स्थिति में है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि बिपरजॉय उत्तर की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद यह उत्तर पश्चिम की ओर दिशा बदल देगा।”
IMD ने कहा कि चक्रवात अगले 48 घंटों में और तेज होगा। इसके अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की तरफ जाने की संभावना। बिपरजॉय चक्रवात पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर से गोवा से 870 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 930 किमी दक्षिण पश्चिम में है। 48 घंटों के दौरान और तेज होगा। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वो अरब सागर में ऐसे चक्रवात प्रभावित इलाकों में न जाएं और जो लोग समुद्र में हैं। उन्हें वापस लौटने की सलाह दी है।

