Donald Trump: गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप दोषी, पूर्व राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें

इंटरनेशनलDonald Trump: गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप दोषी, पूर्व...

Date:

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गोपनीय दस्तावेजों को रखने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप दोषी पाए गए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर से गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए थे। इसी मामले में डोनाल्ड ट्रंप को आरोपी बनाया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ऐसे में मुकदमा डोनाल्ड ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। न्याय विभाग ने इस अभियोग की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की। लेकिन जो स्थिति बनी है उससे अवगत लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि डोनाल्ड ट्रंप पर अभियोग में सात आपराधिक मामले शामिल हैं।

अभियोजकों ने डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों से संपर्क किया था। इसके कुछ समय बाद ‘ट्रूथ सोशल’ मंच पर घोषणा की थी कि ट्रंप पर अभियोग लगाया है। न्याय विभाग के लंबे समय के इतिहास में यह अभियोग राजनीतिक रूप से सबसे अधिक पेचीदा मामला होता जा रहा है।
घोषणा के 20 मिनट के अंदर ही डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार अभियान के लिए डालर जुटाना शुरू कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो संदेश में कहा है कि ‘मैं बेकसूर हूं।’ डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि जांच उन्हें फंसाने के लिए की जा रही है। यह मामला डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक और मुश्किल पैदा करेगा। क्योंकि न्यूयॉर्क में एक और मामले में डोनाल्ड ट्रंप पर अभियोग लगाया है। वाशिंगटन एवं अटलांटा में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अलग जांच चल रही है। जिसमें आपराधिक आरोप भी लग सकते हैं।

वकील जैक स्मिथ की महीनों की जांच के बाद ये अभियोग डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए हैं। स्मिथ इस बात की जांच भी कर रहे थे कि क्या डोनाल्ड ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेज अपने पाम बीच आवास ‘मार-ए-लागो’ में रखकर कानून तोड़ा या रिकॉर्ड हासिल करने के सरकारी काम में बाधा डाली।

अभियोजकों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से जाने के बाद करीब 300 गोपनीय दस्तावेज अपने ‘मार-ए-लागो’ आवास पर ले गए थे। इनमें करीब 100 दस्तावेज वो भी शामिल थे। जिन्हें पिछले साल अगस्त में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने डोनाल्ड ट्रंप के घर की तलाशी के दौरान बरामद किए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...