ऑस्ट्रेलिया के PM को बम से उड़ाने की धमकी का मेरठ कनेक्शन, महिला सहित दो हिरासत में

उत्तर प्रदेशऑस्ट्रेलिया के PM को बम से उड़ाने की धमकी का मेरठ कनेक्शन,...

Date:

मेरठ। अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस की यात्रा के दौरान स्टेडियम को बम से उड़ाने के मामले का कनेक्शन मेरठ के मवाना से जुड़ा है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मवाना से एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक की निशानदेही पर ही क्राइम ब्रांच ने मोदीनगर के बिसोखर स्थित एक मकान में छापा मारकर धमकी देने के आरोपी जुनैद और उसकी बहन रिहाना को हिरासत में लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी की तलाश में मवाना में दबिश दी।

ये था मामला

अहमदाबाद में 9 मार्च 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक मैच खेला गया था। इस दौरान 8 से 11 मार्च तक भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस मैच देखने के लिए अहमदाबाद गए थे। इसी दौरान खालिस्तान समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

मामले में अहमदाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में जांच में लगी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को मध्यप्रदेश से पकड़ा था। इन दोनों से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले के तार मेरठ के मवाना क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी मिली।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कॉल को ट्रेस किया तो पता चला कि कॉल करने वाला आरोपी मवाना का रहने वाला है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मवाना में दबिश देकर आरोपी जुनैद को पकड़ लिया। इसके बाद मोदीनगर थाने अंतगर्त बिसोखर में उसके जीजा अशफाक के मकान में छापा मारा। जहां से उसकी बहन रिहाना को हिरासत में लिया है। जुनैद का जीजा अशफाक सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। जुनैद का भाई उम्मेद इस मामले में फरार है। टीम दोनों को लेकर अहमदाबाद चली गई है। बिसोखर निवासी अशफाक सऊदी में चालक का काम करता है। मामले के तार वहां से भी जुड़ रहें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related