भीड़ जमा करने से नहीं बदलेगा कानून: कृषि मंत्री

फीचर्डभीड़ जमा करने से नहीं बदलेगा कानून: कृषि मंत्री

Date:


भीड़ जमा करने से नहीं बदलेगा कानून: कृषि मंत्री

ग्वालियर: पिछले 85 दिन से किसान लगातार सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसान संगठन के इस रवैये पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को दो टूक कहते हुए कहा कि, भीड़ जमा करने से कानून नहीं बदलने वाला।

भीड़ जमा करने से नहीं बदलेगा कानून
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान तोमर ने कहा, “सरकार ने कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के 12 दौर की बातचीत कर चुके हैं। लेकिन किसान कानून में कमियां बताने के बजाय तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। भीड़ इकठ्ठा कर लो और बोलो इसे वापस लो ऐसा नहीं होता।”

प्रावधानों को बदल सकती है सरकार
कृषि मंत्री ने कहा, “किसान संगठन कानून वापस लेने के बजाय इसमें कमियां क्या है वह बताए। सरकार वह सभी कमियां सुधारने और कानून में संशोधन करने के लिए तैयार है। किसान बताए कौनसे प्रावधान है जो किसानों के लिए गलत है, हम उसे बदलने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा, “सरकार आज भी प्रावधानों को बदलने के लिए तैयार है। ”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...