Manipur Violence: मणिपुर के दो गांवों में कुकी उग्रवादियों का हमला, गोलीबारी में 10 से अधिक घायल

नेशनलManipur Violence: मणिपुर के दो गांवों में कुकी उग्रवादियों का हमला, गोलीबारी...

Date:

Manipur Violence: मणिपुर में शांति की कोशिशों के बीच दो गांवों में कुकी उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में हुई गोलीबारी में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी में घायल लोगों को इंफाल के मेडिकल साइंसेस और राज मेडिसिटी में भर्ती ​कराया गया है। इस हमले में घायल दो लोगों की हालात गंभीर है।

मणिपुर के पश्चिमी इंफाल के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैस कुकी उग्रवादियों ने धावा बोल दिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 15 लोग घायल हैं। जबकि आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों में तैनात राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के बीच जवाबी कार्रवाई की है। शुक्रवार की रात चार घंटे से अधिक समय तक दोनों तरफ से गोलियां चली हैं। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उग्रवादियों को खदेड़ दिया गया है।
मुठभेड़ में घायल लोगों को इंफाल के रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और राज मेडिसिटी में भर्ती कराया है। दो लोगों की हालत गंभीर है।

24 घंटों में नए हिंसा की घटना पोंबिखोक से भी सामने आई है। इस दौरान हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। मणिपुर पुलिस, असम रायफल्स और सीमा सुरक्षा बल के टीमों ने काकचिंग के सुगनु सेराओ क्षेत्र से सात लाश बरामद हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों को जेएनआईएमएस के मोर्ग में रखा हुआ है। उन्होंने बताया ये सभी पिछले सप्ताह सुगनु में हिंसा के दौरान चली। सभी लोग गोलीबारी में मारे गए थे। मणिपुर में एक महीना पहले शुरू इस हिंसा में अब तक 98 लोग मारे गए है। मणिपुर हिंसा में अभी तक 310 घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान 37,450 लोगों को 272 सुरक्षित कैंपों में रखा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...